बागेश्वर-समाजसेवी मनोज बचखेती के आह्ववान पर आज जिला अस्पताल बागेश्वर मे दो नन्हे थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों को 2 यूनिट रक्त की आवश्यकता थी।रक्त दाताओं से संपर्क किया गया संपर्क करने पर कपकोट चिकित्सालय मे कार्यरत नीरज उपाध्याय तथा मोहित चौहान द्वारा एक एक यूनिट रक्तदान किया गया।उन्होंने बताया कि अभी रक्त की पूर्ति हो चुकी है ओर सभी को सहयोग हेतु धन्यवाद प्रेषित किया।