अल्मोड़ा-विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी कुमाऊं की सबसे प्राचीन रामलीला श्री नंदा देवी रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन 2025 के सफल संचालन हेतु आज तालीम कक्ष त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में एक बैठक आहुत की।रामलीला कमेटी के सचिव एवं नगर निगम पार्षद अर्जुन बिष्ट ने बताया कि बैठक में विगत वर्ष की कमेटी की ही इस वर्ष भी पुनरावृत्ति की गयी है। उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन की तालीम 20 जुलाई से सांय 7 बजे से की जायेगी। उन्होंने इच्छुक प्रतिभागी कलाकारों से तालीम में पहुंचने की भी अपील की है।बैठक के बाद रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष स्व संतोष मिश्रा व निर्देशक स्व मोहन जोशी के निधन पर कमेटी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन रख कर शोक संवेदना व्यक्त की गयी।बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मेऱ एवं संचालन सचिव अर्जुन सिंह बिष्ट,चीमा के किया। बैठक में रामलीला कमेटी के पदाधिकारी अतुल वर्मा,महेंद्र सिंह बिष्ट,अमरनाथ सिंह नेगी,अनिल सनवाल,राजेश पालनी,प्रकाश जोशी,चंद्र मोहन परगाई,जगदीश बिष्ट,दीपक वर्मा,दिनेश साह,पुनीत बगढ़वाल, शशि मोहन पांडे,मानवेन्द्र साह, नरेन्द्र वर्मा,लोकेश तिवारी,नमन बिष्ट,नवल बिष्ट,हितेश वर्मा,गौरव कनवाल,पंकज परगांई,द्रोण नेगी,संदेश नेगी,हिमांशु परगांई,संचित वर्मा आदि उपस्थित रहे।
