अल्मोड़ा-आगामी नन्दा देवी मेले के आयोजन को लेकर बुधवार को मंदिर समिति की खुली बैठक मां नन्दा देवी प्रांगण के गीता भवन में आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने की।मंदिर समिति व मेला समिति के महासचिव मनोज सनवाल ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का स्वागत व अभिनन्दन किया।मंदिर समिति के सभी पदाधिकारियों ने मेले में होने वाले कार्यक्रम को लेकर सभी के सुझाव व प्रस्ताव रखने को कहा।मेले को भव्य व यादगार बनाने,मां नन्दा देवी मेले को शानदार व विशाल अद्भुत बनाने के सुझाव पर विचार विमर्श किया गया।मां नन्दा देवी मेला 7 सितम्बर से शुरू होगा व कदली वृक्ष निमंत्रण 9 सितम्बर को दिया जाएगा। अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि मां नन्दा देवी के दर्शन को आने वाले माता के भक्तो को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा और मेले में लगने वाले दुकानदारो का भी सहयोग किया जायेगा ताकि दूर दूर से आने वाले दुकानदारो को कोई तकलीफ़ ना हो।मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिता के सुन्दर व शानदार प्रदर्शन पर भी ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपनी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का आह्वान किया।मेला मीडिया प्रभारी जगत तिवारी ने अवगत कराया कि आज सभी के सुझाव लेकर मंदिर समिति ने कुछ महत्वपूर्ण कमेटियों को गठित कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।श जिसमें सबसे पहले मेला संचालन समिति का गठन किया गया।कई जिम्मेदार लोगों को इसमें शामिल किया गया जिसमें कैलाश गुरुरानी,संजय साह रिख्खू,मनीष जोशी,राजेंद्र बिष्ट,धनंजय साह,दीपक पांडे,अर्जुन बिष्ट,जगत तिवारी,मनोज भंडारी को मुख्य मेला संचालन नियुक्त किया गया।इसके अलावा कदली वृक्ष आमंत्रित समिति में अमित शाह मोनू, मनोज जोशी,अनुप साह,नरेंद्र वर्मा,हरीश भंडारी नियुक्त किए गये। मूर्ति निर्माण समिति में रवि गोयल,सी,पी वर्मा,दीपक जोशी, राजेन्द्र बर्मा,राजुल बंसल,रवि कन्नोजिया,नमन बिष्ट,रक्षित साह नियुक्त किए।मेला मिडिया प्रभारी में अमरनाथ नेगी,जगत तिवारी,हरीश भंडारी, भाषण प्रतियोगिता समिति में परितोष जोशी,कुलदीप मेर,गणेश मेर,गोलु भट्ट,हिमांशु कांडपाल नियुक्त किए गए।आगामी बैठको में रह गयी कुछ और समितियों का गठन किया जायेगा।
