देहरादून-मां नंदा राजजात यात्रा 2026 में जो कि प्रस्तावित है उसके संबंध में मुख्यमंत्री से चंद्र वंशज राजा करन चंद्र सिंह राज सिंह के पुत्र युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह के नेतृत्व में मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में वार्ता की मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय की शिष्ट मंडल से बैठक वार्ता हुई जिसमें गढ़वाल कमिश्नर द्वारा सभी को सुनने के पश्चात बताया गया कि शीघ्र ही एक बैठक ग्वालदम या कर्णप्रयाग में आयोजित की जाएगी जिसमें गढ़वाल कमिश्नर सभी अधिकारियों के साथ कुमाऊं गढ़वाल के सभी मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियो से वार्तालाप करेंगे । इसके बाद होने वाली राजजात यात्रा के विषय में सामूहिक रूप से निर्णय लिया जाएगा।गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि यह बैठक शीघ्र अति शीघ्र 15 फरवरी से पहले आयोजित की जाएगी।इसके स्थान ओर समय का कुछ समय बाद चयन कर बता दिया जाएगा कि किस जगह पर और किस तिथि पर यह बैठक आयोजित होगी। मुख्यमंत्री से बैठक से पूर्व में कुंवर भवानी सिंह के आवास में भी एक बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री से मिलने के लिए शिष्ट मंडल की तैयारी की गई।बैठक तथा मुख्यमंत्री से वार्ता में युवराज नरेंद्र चंद्र सिंह कुरुड,मां नंदा राजजात यात्रा के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत, अल्मोड़ा मां नंदा देवी मंदिर के अध्यक्ष मनोज वर्मा,पुरोहित अशोक गौड़,पुरोहित विनोद नौटियाल,राज परिवार के धीरेंद्र सिंह,मंदिर समिति संयोजक अमित साह मोनू,मंदिर समिति संयोजक अर्जुन बिष्ट,राज परिवार के विक्रम सिंह साह आशीष अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *