अल्मोड़ा-आज सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला के नेतृत्व में विवेकानंद पुरी व इंद्रा कॉलोनी वार्ड के दर्जनों लोगों ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग की अल्मोड़ा नगर में बन रहे नालों विशेष रूप से स्टेडियम जीवन ज्योति नाले के निर्माण में बरती जा रहीं घोर लापरवाही के खिलाफ अधिशासी अभियंता का घेराव किया।विनय किरौला ने कहा कि कार्यदायी संस्था ने स्टेडियम से जीवन ज्योति नाले जिसका निर्माण कार्य बॉन्ड की शर्तानुसार कार्य प्रारम्भ होने की तिथि 9 अगस्त 2024 व कार्य पूर्ण होने की तिथि 8 दिसंबर 2024 थी जिसमें विभाग के द्वारा ठेकेदार को पहला कार्नर्य विस्तार 9 फरवरी 2025 तक दिया गया।इसके बाद पुनः दूसरी बार 31 मई 2025 तक कार्य विस्तार दिया गया।जबकि उपरोक्त नाले में कार्य पूरा करने की प्रारम्भिक तारीख 8 दिसम्बर 2024 तक ठेकेदार के द्वारा उपरोक्त नाले का कोई कार्य नहीं किया गया था।बल्कि उपरोक्त नाले को ठेकेदार के द्वारा छुवा तक नहीं गया था फिर किस आधार पर ठेकेदार को दो बार कार्य विस्तार दिया गया। विनय किरौला ने कहा कि यह स्पष्ट करता है कि कार्यदायी संस्था ठेकेदार के भारी दबाव मे कार्य कर रहीं हैं।पूर्व में इस इलाके के लोगों ने पिछ्ले दो सालों से दर्जनों बार अधिशासी अभियंता सहित एसई सिंचाई विभाग को दर्जनों बार ज्ञापन के माध्यम से उपरोक्त नालों के निर्माण के लिए गुहार लगाई गई किन्तु विभाग अपनी अति लचर कार्यशैली से बाज नहीं आया।विवेकानंद पुरी व इंद्रा कालोनी के पार्षद सहित दर्जनों लोगों ने 15 दिन में इस नाले का निर्माण न करने पर अनिश्चितकालीन धरने देने की चेतावनी दी है।नरेंद्र सिंह बघरी ने बताया कि पिछली बरसातो मे थोडी बरसात होने पर भी दर्जनो घरो में नालों से पानी ओवर फ्लो हो घर में घुस गया।किसी तरह लोगों ने अपनी जान बचाई।बरसात में लोग घरों में पानी घुसने के भय से रात भर सो नहीं पा रहे हैं।पार्षद कमला किरौला ने कहा कि लोगों का धैर्य जवाब दे चुका है।15 दिनों मे यदि नाले का कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ तो बड़े ज़न आंदोलन के साथ अनिश्चित कालीन धरना होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की होगी।घेराव व ज्ञापन देने वालों मे समाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला,पार्षद विवेकानंद पुरी कमला किरौला,पार्षद इंद्रा कॉलोनी गीता बिष्ट,मोहन सिंह,नरेंद्र बघरी,जीवन चंद्र तिवारी,मोहित साह,आनंद सिंह बिष्ट,मोहन सिंह गुसाई,पी एस मटियानी,प्रकाश बिष्ट,लक्ष्मण सिंह लटवाल,बिशन सिंह बिष्ट,सुजीत टम्टा,अमित चौधरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *