अल्मोड़ा-आज नैनी चौगरखा में जिला सहकारी बैंक की शाखा का उद्घाटन किया गया।जिसके तहत आज जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने क्षेत्र में जाकर स्थानीय लोगो के खाते खोले। कार्यक्रम की शुरुवात में स्थानीय लोगो ने ढोल नगाड़ो के साथ विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान, अल्मोड़ा बागेश्वर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल,भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर विनीत बिष्ट,जागेश्वर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी सुभाष पांडे,जिला पंचायत सदस्य नंदन सिह नेगी,उपजिलाधिकारी मोनिका,जिला सहकारी बैंक के सचिव नरेश चन्द्र सहित अन्य गणमान्य लोगों का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।सभा को सम्बोधित करते हुए स्थानीय वक्ताओं ने कहा कि नैनी चौगरखा क्षेत्र के लोग कई वर्षों से बैंक की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे।विगत 2010 से लोग इस क्षेत्र में बैंक खोलने की मांग कर रहे थे।इसके लिए ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन तक किये और आंदोलन को आगे बढ़ाया।सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है समग्र राज्य का विकास करना।उसी के तहत नैनी चौगरखा में बैंक खुल रहा है।यह क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।विपक्ष केवल जनता को भरमाने का काम करता है जबकि 2017 से पहले की कॉंग्रेस सरकार और उसके प्रतिनिधियों ने केवल और केवल जनता को छला है।हम जो कर सकते है उतना ही कहते है और आंदोलन में आकर हमने कहा था कि हम जल्दी बैंक खोलेंगे और आज हमने उस वादे को पूरा किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम जनमानस की सरकार हैः जो जनहित के मुद्दों को पूरा करती है और ऐसी ही बहुप्रतीक्षित मांग बैंक की उसे भी आज पूरा किया गया।सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि नैनी चौगरखा में बैंक खोलना एक सपने को पूरा होने जैसा है।ये बैंक उन आंदोलनों को समर्पित है जो इस बैंक को खोलने के लिए हुए।जिला सहकारी बैंक उत्तराखंड की आत्मा है जो आम जन का बैंक है।राज्य की सरकार सहकारी बैंक के माध्यम से आम जन तक पहुचने का प्रयास कर रही है इसके लिए प्रवासी उत्तराखंडी युवाओं को बिना ब्याज का एक लाख और तीन लाख रुपये दिए जा रहे है। समूहों को 5 लाख रुपये बिना ब्याज के दिये जा रहे है।कोरोना काल मे बैंक द्वारा आम जनता तक पहुँचने के लिए एटीएम वैन का संचालन किया जिससे आम जनमानस को फायदा हुआ और युवाओं के लिए 2019 में कई पोस्ट निकाली।बैंक का हर अधिकारी, कर्मचारी और प्रशासक जनहित के कार्य करने के लिए वचनबद्व है।ललित लटवाल ने सभी लोगो का आह्वाहन किया कि बैंक का लाभ हर कोई उठाये।बैठक को दीवान सिह खनी, किशन सिंह खनी,सुभाष पाण्डे, विनीत बिष्ट,मंगल रावत,खुशाल सिह आदि ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के प्रबधंक/सचिव नरेश चन्द्र, ए आर के एस राणा, चन्द्रशेखर बिष्ट,पूनम पालीवाल,राजेन्द्र राणा,इन्दर सिह नेगी,जिला पंचायत सदस्य नंदन सिह नेगी,खुशाल सिह, पुरन सिह रावत,लक्ष्मण सिंह, गंगा दत्त,रमेश भट्ट,मदन सिंह,त्रिलोक सिह रावत,हरि प्रसाद,पान सिह,हरिहर सिह,रेवाधर पाण्डे आदि लोग उपस्थित रहे।सभा का संचालन किशन सिंह द्वारा किया गया।
