अल्मोड़ा-आज नगरपालिका परिसद अल्मोड़ा द्वारा अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के निर्देश पर पालिका अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद और लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह (मोनू) द्वारा फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के साथ शिखर तिराहे से धार की तूनी तक सेनेटाइज अभियान चला कर क्षेत्र में सेनेटाइजेशन किया गया और लोगो से वार्ड सभासद अमित साह मोनू द्वारा अपील की गई कि बिना वजह रोड पर नही निकले एवं अत्यंत आवश्यक कार्य हेतु जब आप आते हे तो डबल मास्क का प्रयोग करे और बच्चो को बाहर बिल्कुल नही भेजे।उन्होंने अपील की कि ये वक़्त घर मे रह कर लड़ाई लड़ने का है। प्रशासन अपना कार्य भली भांति कर रहा है।आप घर में रह कर प्रशासन का सहयोग करे।इस अभियान में अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद,लक्ष्मेस्वर वार्ड सभासद अमित साह (मोनू),फायर ब्रिगेड के एल एफ एम हरनाम सिंह,चालक धीरज सिंह,एफ एम भुवन कुमार, नगरपालिका के देवेंद्र कुमार,अशोक, सूरज आदि रहे।