अल्मोड़ा-आज धर्मनिरपेक्ष युवा मंच संयोजक विनय किरौला की पहल पर अल्मोड़ा नगर पालिका के विवेकानंद पुरी वार्ड में घर घर जाकर सैनिटाइजेशन किया गया।गौरतलब है कि विगत 6 वर्षों से लगातार सामाजिक सरोकारों के लिए कार्य कर रहा धर्मनिरपेक्ष युवा मंच द्वारा संयोजक विनय किरौला के नेतृत्व में निस्वार्थ भाव से कोरोनाकाल की दूसरी लहर में गांव गांव तथा वार्डों में जाकर जनता को कोरोना से बचाव हेतु सर्तक व सुरक्षित रहने हेत अभियान चलाया जा रहा है तथा सैनिटाइजेशन का अभियान भी चलाया जा रहा है।इसी क्रम में नगर पालिका के विवेकानंद पुरी वार्ड में आज सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया जिसमें घर घर जाकर छिड़काव किया गया।मोहल्ले वासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी तथा सभासद हेम चंद तिवारी का आभार जताया।मंच ने बताया कि आगे भी शहर के अन्य वार्डों में पालिकाध्यक्ष के सहयोग से सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जायेगा।इस अवसर पर मंच संयोजक विनय किरौला,मीडिया समन्वयक मयंक पंत,पवन मुस्यूनी,अमित चौधरी,जीवन मेहरा आदि मौजूद रहे।