अल्मोड़ा-आज नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा लाला बाजार,चौक बाजार,शेर बाजार,तहसीलधारा व मछली मार्केट में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक,अतिक्रमण व कूड़ा फैकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम के अन्तर्गत छापेमारी की।छापेमारी के दौरान 16 प्रतिष्ठानों के द्रारा नियमों के पालन न करने पर 6600 रू० का चालान कर नगद वसूली की गयी। छापेमारी के दौरान पालिका के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह,मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार,पर्यवेक्षक पर्यवेक्षक दीपक शैलानी,तहबाजारी,मनोज मिश्रा,रमेश तिवारी,अशोक,राम सिंह आदि उपस्तिथ थे।पालिका द्रारा व्यापारियों को भविष्य में नियमों का पालन न करने पर नियमानुसार पालिका द्रारा कार्यवाही की जायेगी।जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्मधित की होगी।पालिका द्रारा भविष्य में भी समय समय पर छापेमारी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *