अल्मोड़ा-आज देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि निर्माणाधीन टैक्सी स्टैंड नियर भैरव मंदिर अल्मोड़ा में जाने के लिए जो रास्ता ड्राइंग के अनुसार बनाया गया है वह निराधार है।उस रास्ते से दो पहिया वाहन पार्किंग पर जाना एक चुनौती पूर्ण बना बना रहेगा।संकरे रास्ते से होकर जाने वाले दो पहिया वाहनों से किसी भी समय कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है।ऐसे में पालिका के द्वारा दबाव बनाकर जनरल स्टोर की दुकान के व्यापारी सुशील गुरूरानी की दुकान को पूरी तरह तोड़कर जो रास्ते की कवायत नगर पालिका के द्वारा शुरू की जा रही है उसकी देवभूमि व्यापार मंडल घोर भर्तसना करता है।ऐसे में पहले नगर पालिका ने सुशील गुरुरानी को रोजी रोटी चलाने के लिए अन्यत्र व्यवस्था करनी चाहिए तब जाकर उस जगह से पार्किंग का रास्ता बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर पालिका द्वारा जबरन व्यापारी की दुकान को तोड़कर रास्ता बनाया गया तो व्यापार मंडल नगर पालिका के फरमान का खुलकर विरोध करेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की होगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो उसकी भी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी क्योंकि जिस रास्ते से नगर पालिका पार्किंग में जाने का रास्ता बना रही है वह किसी भी हाल में पार्किंग के लिए उचित नहीं है।ऐसे में नगर पालिका की हठ धर्मिता का देवभूमि व्यापार मंडल खुलकर विरोध करेगा।संकरे रास्ते से दो पहिया वाहनों को पार्किंग के लिए जो निर्माणाधीन टैक्सी स्टैंड का रास्ता बनाया जा रहा है वह इतना संकरा है कि किसी भी समय कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।स्कूली बच्चों का, बुजुर्गों का उस रास्ते से आना-जाना बना रहता है।ऐसे में जन विरोधी नियम के तहत नगर पालिका अपनी मनमानी कैसे कर सकती है।नगर पालिका के इस निर्णय के लिए अगर देवभूमि व्यापार मंडल को समस्त व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों को एकजुट करके आंदोलन चलाना पड़ेगा तो उसके लिए भी देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारी एक साथ मिलकर व्यापारी के कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि अगर नगर पालिका द्वारा जबरन व्यापारी की दुकान को तोड़ने की कबायद शुरू की जाएगी तो देवभूमि व्यापार मंडल खुलकर नगर पालिका के सामने नगर पालिका के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा।जिसके संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की होगी।इस अवसर पर दीपक जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज पवार,आनंद सिंह भोज, जयप्रकाश कोषाध्यक्ष, रोहित शाह,अमन टकवाल,महिला उपाध्यक्ष मन्नू गुप्ता,वरिष्ठ व्यापारी सुभाष गोयल,पूर्व उपाध्यक्ष अनिल गूरूरानी,मनोज जोशी,राजू बिष्ट,मोहन सिंह बिष्ट,भुवन चंद पंत,आशीष गुरूरानी,आशीष गुरूरानी,अतुल साह मुकुल साह,लक्ष्मी डालाकोटी आदि व्यापारी उपस्थित थे।
