अल्मोड़ा-नगर व्यापार मंडल द्वारा नगर बैठक कार्यक्रम में सरकार की आली के व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी व्यापारियों ने बैठक के आयोजन में हर्ष व्यक्त किया और अपनी अपनी समस्याओं से नगर व्यापार मंडल को अवगत कराया।बैठक का संचालन लोकेश कालाकोटी ने किया।बैठक में अनेक मुद्दों को लेकर बातचीत हुई।जिसमें सरकार की आली क्षेत्र में शौचालय का निर्माण एवं कूड़ा दान निर्माण,साप्ताहिक बंदी और विद्युत व्यवस्था आदि विषय पर बात हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने की।बैठक में नगर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,उप सचिव राहुल बिष्ट अमन नज्जान,नगर मीडिया प्रभारी जीवन जोशी,संजय कुमार पेटशाली,मोहन चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह बिष्ट,राजेंद्र सिंह भंडारी,श्रीमती जीवंती पांडे,राजेंद्र सिंह,चंद्र मोहन सिंह रौतेला,नवीन चंद्र जोशी,दीपक शाह,अभिषेक शर्मा, गौरी शंकर पांडे,चंद्रशेखर,प्रमोद जोशी,पानसिंह,संजय भट्ट और एन एस भंडारी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।