अल्मोड़ा-नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की 11 सूत्रीय मांगो को लेकर जो प्रदेश आह्वाहन पर 19/07/2021 से अनिनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार किया गया है।जिसमे नगर व्यापार मंडल ने अपना सम्पूर्ण समर्थन प्रदेश के सभी सफाई कर्मचारियों को दिया है और सरकार से मांग की हैं की संघ की सभी मांगों को शीघ्र अतिशीघ्र निस्तारित किया जाए।जैसा कि इस कार्य बहिष्कार से पूरे प्रदेश की सफाई व्यस्था चरमरा गई है तथा सभी प्रदेश के नागरिकों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पूरे कोरोनाकाल में बिना किसी भय के पूरे समाज और देश की सेवा पर्यावरण मित्रो द्वारा की गई और कोरोना योद्धा साबित हुए।संघ की प्रमुख मांगे हैं कि ठेका प्रथा लागू न की जाए और गेस्ट टीचरों को तर्ज पर सफाई कर्मचारियों का वेतनमान भी बढ़ाया जाए।नगर व्यापार मंडल ने इनकी सभी मांगों का समर्थन किया है और इस संबंध में आज मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया और नगर पालिका अध्यक्ष और जिलाधिकारी के माध्यम से अपना समर्थन भी दर्ज करवाया गया।नगर पालिका अध्यक्ष से इस संबंध में वार्ता की गई जिसमे कर्मचारियों की भावनाओ की कद्र करते हुए इस महामारी के समय पर नगर की सफाई व्यवस्था की वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया गया।क्योंकि अगर ये कार्य बहिष्कार आगे और चलता है तो शहर की स्थिति खराब हो जायेगी।ज्ञापन देने में नगर अध्यक्ष सुशील साह,उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,प्रत्येश पांडे,महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट,उपसचिव राहुल बिष्ट,अमन नज्जोंन,कोषाध्यक्ष कार्तिक साह आदि शामिल रहे।
