अल्मोड़ा-आज नगर व्यापार मंडल ने श्रम विभाग के सहयोग से ई श्रम कार्ड को बनाने को लेकर एक कैंप आयोजित किया।जिसमें श्रमिक संगठनों,मनरेगा संगठन,फड़ श्रमिक, दुकानों में काम करने वाले श्रमिक, ओर कृषि श्रमिकों के श्रम कार्ड बनाए गए।व्यापार मंडल द्वारा शीघ्र ही नगर के हर क्षेत्र में कैंप लगाए जाएंगे।नगर व्यापार मंडल ने सभी श्रमिकों,छोटे व्यापारियों,दुकानदारों,मनरेगा संगठन श्रमिकों से निवेदन किया है कि वे अपना शीघ्र ही रजिस्ट्रेशन कराएं और सरकार की स्कीमों का फायदा लें। क्योंकि यह रजिस्ट्रेशन ३१ दिसंबर २०२१ तक ही कराए जाएंगे।कैंप लगाने में श्रम विभाग के राजू बिष्ट, सीएससी सेंटर से मुकुल तिवारी,मुकुल गोस्वामी,व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे,कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,मयंक बिष्ट,अमन नज्जोन,राहुल बिष्ट,भुवन वर्मा, शहजाद कश्मीरी,बलवंत राणा,बिलाल खान,मुकेश,संजय,कमलेश आदि व्यापारी मौजूद थे।