अल्मोड़ा-आज चौक बाजार अल्मोड़ा में नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के बैनर तले एक सांकेतिक धरना दिया गया। जिसमे नगर के वरिष्ठ व्यापारी एवं नगर के व्यापारी उपस्थित हुए।जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों की लगातार हो रही उपेक्षा की घोर निन्दा की गई।जिसमे सभी व्यापारियों ने एक स्वर में व्यापारियों के ऊपर किए जा रहे सौतेले व्यवहार का पुरजोर विरोध किया गया तथा 1 घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया और कहा कि प्रदेश सरकार के साथ साथ नगर पालिका और जिला पंचायत का किराया और कोई भी व्यापारिक बिल,टैक्स नहीं दिया जाएगा।नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि अगर 9 तारीख से प्रदेश सरकार दुकानों को नहीं खोलेगी तो भी सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जायेंगे।प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुर्रानी, मनोज अरोड़ा, कार्यक्रम में दीप डांगी,मोहन कनवाल,मनोज सनवाल,त्रिलोचन जोशी,दीप साह आदि ने व्यापारी हितो की बात रखी और बाजार खोलने की मांग की।धरना प्रदर्शन मे प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा,किशन गुर्रानी,नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील शाह,उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,प्रत्येश पांडे,महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत,महासचिव मयंक बिष्ट,उपसचिव राहुल बिष्ट उपसचिव अमन नज्जोंन,कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,पूर्व नगर अध्यक्ष सूरज साह,पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश गोयल,पूर्व नगर उपाध्यक्ष मोहन सिंह कनवाल,दुग्ध संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, दीप लाल साह, मुमताज कश्मीरी,हरी कृष्ण खत्री,त्रिलोचन जोशी,मनोज सनवाल,चेतन कपूर मोहन सिंह कनवाल,ज्योति कपूर,अभय साह दीपक साह ,दीपू लोहनी,सुरेंद्र सूरी, नीरज चौहान,रहबर,अंचल गुप्ता, मनसोद,अंकुर वोहरा,इमरान अंसारी,आशुतोष भट्ट,हिमाशु कांडपाल,दर्शन रावत,अंकुर बिष्ट, दिनेश चंद्र मठपाल,पवन साह,गीता मेहरा,नीरज सांगा,गोपाल चम्याल,यतेंद्र गुप्ता,रंजन गुप्ता,गिरीश धवन,किशन लाल,सागर रावत, सलमान,अमन अंसारी,मनोज और नगर के समस्त क्षेत्रों से व्यापारी उपस्थित रहे।