बागेश्वर-रविवार सुबह 11 बजे से बागनाथ मंदिर में नगर व्यापार मंडल बागेश्वर द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में अनेक बिंदुओं पर चर्चा की गयी।पूर्व नगर व्यापर मंडल बागेश्वर कमेटी द्वारा अपने कार्यकाल का लेखा जोखा नई कमेटी को सौपा गया जिसने 2018 से 2022 तक की व्यापार संघ का 59716 बकाया व्यापारियों का देना बचा हुआ है।नगर के सभी वार्डो के नगर व्यापार संघ प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों का भी चयन किया गया।नगर में बढ़ती अराजकता व गुंडागर्दी पर रोक लगाने व पुलिस प्रशासन व्यापारियों को सहयोग न करने पर चर्चा कर आगे की रणनीति बनाई गई।नगर में बाहरी व्यापारियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए कमेटी बनाई गई।रविवार को साप्ताहिक बंदी पर चर्चा कर इसे पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा।जिसमे सभी माल भी शामिल किए जायेंगें।प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को होटल,रेस्टोरेंट व मिठाइयों की दुकानें बंद रखने पर भी चर्चा की गयी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि जोशी व संचालन पुष्कर किरमोलिया ने किया।बैठक में बलवंत नेगी जिलाध्यक्ष,राहुल साह सह सचिव, जगदीश कार्की कोषाध्यक्ष,उमेश साह,विपिन साह,तारा दत्त तिवारी,हरीश सोनी,नूतन साह,तनुज साह,सुनील पांडे,चंदन कोरंगा,हसीब,फिरोज खान,गौरव कार्की,पंकज कांडपाल,कमल रावत,मनोज अधिकारी,कमल रावत,अतुल मराठा,शेखर भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *