अल्मोड़ा-नगर क्षेत्र में बढ़ रही तेंदुवे की आवाजाही एवं विगत रात्रि मल्ला जोशी खोला में तेंदुओं की चहलकदमी ने लोगों की नीद उड़ा दी थी। मेयर अजय वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पार्षद वंदना वर्मा,पार्षद वैभव पांडे सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने आज प्रातः ही डीएफओ एवं रेंजर से वार्ता कर क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पिंजड़ा लगाने की बात कही थी।जिस पर कार्यवाही करते हुए आज वन विभाग द्वारा मल्ला जोशी खोला, चौघानपाटा तथा थाना बाजार क्षेत्र में तेंदुए की बड़ती आवाजाही पर सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया।वन विभाग द्वारा पूर्व में ट्रैप कैमरे के द्वारा भी तेंदुए की आवाजाही पर नजर रखी गई थी।जिसमें तेंदुए की गतिविधि आर्य कन्या इंटर कॉलेज से थाना बाजार की ओर दिखाई दी।जिस पर वन विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र में पिंजरा लगया गया।इस दौरान मेयर नगर निगम अल्मोड़ा अजय वर्मा, पार्षद वंदना वर्मा, पार्षद वैभव पांडे, परितोष जोशी, दीपक वर्मा सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।वन विभाग की ओर से अमित सिंह भैसोड़ा,अनुभाग अधिकारी सत्येंद्र सिंह नेगी,वन दरोगा भास्कर नाथ महंत,वन दरोगा विवेक तिवारी,वन बीट अधिकारी राहुल मनराल,वन बीट अधिकारी प्रकाश कुमार,वन बीट अधिकारी नीरज नेगी, क्यू आर टी मनोज जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *