अल्मोड़ा-नगर व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष जया साह ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि अल्मोड़ा बाजार में अधिकतर बाहरी दुकानदार आज भी पुराने तराजू में बांटों की सहायता से ग्राहक को सामान तोल कर दे रहे हैं।आलम यह है कि टूटे तराजू से तक इन बाहरी दुकानदारों द्वारा सामान तोला जा रहा है जो ग्राहकों के साथ धोखा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन सभी दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक तराजू लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि इन दुकानदारों के तराजू और बांटों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि सालों से इन तराजुओं और बांटों की जांच तक नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि प्रशासन आवश्यक रूप से यह सुनश्चित करें कि अल्मोड़ा बाजार में दुकान लगाने वाले इन बाहरी दुकानदारों की दुकान में इलेक्ट्रॉनिक तराजू का प्रयोग हो ताकि बेहद सरलता के साथ ग्राहकों को तोल में सही सामान मिल सके।
