बागेश्वर-नगर पालिका द्वारा उत्तरायणी मेले से सम्बन्धित बैठक में व्यापार मंडल पदाधिकारियों को ना बुलाए जाने पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कवि जोशी ने गहरा रोष व्यक्त किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि आज नगर पालिका द्वारा उत्तरायणी मेले को ले कर एक एहम बैठक बुलाई गयी थी जिस बैठक की सूचना नवनिर्वाचित व्यापार संघ बागेश्वर को नहीं दी गयी जो की बहुत गंभीर व दुखद घटना है तथा गन्दी राजनीति व तुच्छ मानसिकता का परिचय है।श्री जोशी ने कहा कि
नगर पालिका द्वारा पहले भी व्यापार संघ को बिना संज्ञान में ले कर ऐसी ही कार्यवाही नवरात्रि व रामलीला के समय की थी जिसके परिणाम में एक दिन बाजार बंद कर व्यापार संघ ने बाहरी व्यापारियों को हटवाया था।पुनः नगर पालिका द्वारा ऐसी स्थिति उत्पन्न की जा रही है जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *