अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।एसएसपी के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस लगातार नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा रही है।सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में अल्मोड़ा पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्यवाही की।पहले मामले में आज दिनांक 22.10.2024 की प्रातः प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान लोधिया चेक पोस्ट से क्वारब की तरफ एक युवक अंकुर टम्टा के कब्जे से 11.78 ग्राम स्मैक बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।मामले में अन्य संलिप्त की जानकारी की जा रही है,कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्त अंकुर टम्टा उम्र-21 वर्ष पुत्र अनिल कुमार टम्टा निवासी-टम्टा मौहल्ला अल्मोड़ा है।
बरामदगी में 10.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई हैं जिसकी कीमत 3,53,000/- रुपए है।एसओजी/कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम में उ0नि0 सुनील बिष्ट चौकी प्रभारी बेस,कानि0 किशोर कुमार कोतवाली अल्मोड़ा,कानि0 राजेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 मो0 यामीन एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।दूसरे मामला में दिनांक 21/10/2024 की सायं थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मोहान चेक पोस्ट से 200 मीटर मरचूला की ओर UP22BA8850 प्लैटिना बाईक सवार 02 युवकों अनस पुत्र अनीस अहमद नि० बिजारखाता,स्वार, रामपुर,जिशान पुत्र शफदर नि० बिजारखाता,स्वार, रामपुर कब्जे से 5.410 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया।बरामदगी में 5.410 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत-1,35,250 रुपये है।भतरौजखान पुलिस टीम में
अपर उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार,हेड कानि0 आनन्द त्रिपाठी,हेड कानि0 देवेन्द्र सिंह,हेड कानि0 नारायण सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *