अल्मोड़ा-आज महिला कल्याण विभाग द्वारा महिला कल्याण दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग में कार्यरत उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कार दिया गया।जिसमें राजकीय शिशु बाल गृह अल्मोड़ा में कार्यरत मनीष तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए राजभवन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कर्मचारी पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री रेखा आर्या उपस्थित रही। कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों को अल्मोड़ा की जिला प्रोवेशन अधिकारी श्रीमती कल्पना मननाल की उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में सीपीओ श्रीमति अंजना,राजीव नयन तिवारी तथा महिला कल्याण विभाग के डायरेक्टर व सचिव मौजूद रहे।संबंधित कर्मचारी कमला गोस्वामी, दीपशिखा साह,मंजू उपाध्याय, कमला,नीतू आदि को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
