अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक एसओजी भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में दिनांक 18.01.2026 की रात्रि को कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी टीम द्वारा लोधिया के पास चेकिंग के दौरान 2 युवकों के कब्जे से कुल 21.49 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया।दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0-06/26 धारा-8/21 एन डी पी एस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण दीपक मेहता उर्फ झनका उम्र- 27 वर्ष पुत्र मोहन सिंह निवासी गंगोला मोहल्ला बांस गली अल्मोड़ा एवं हर्षित भण्डारी उर्फ हन्नी उम्र- 28 वर्ष पुत्र नीरज भण्डारी थपलिया बद्रेश्वर वार्ड अल्मोड़ा है।आपराधिक इतिहास में दीपक मेहता उर्फ झनका पुत्र मोहन सिंह मु0अ0स0-62/25 धारा-8/21 NDPS एक्ट दर्ज है।बरामदगी में 21.49 ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसकी कीमत 6,44,700 रुपये है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा चौकी प्रभारी धारानौला,कानि सुन्दर लाल कोतवाली अल्मोड़ा,कानि राजेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा,कानि हरीश प्रसाद एसओजी अल्मोड़ा,कानि राकेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा,कानि चन्दन सिंह नेगी एसओजी अल्मोड़ा,कानि गणेश पाण्डे एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *