अल्मोड़ा-आज नगर निगम के महापौर अजय वर्मा सहित विभिन्न अधिकारियों व मुख्य विकास अधिकारी,पार्षद कमला किरौला द्वारा वार्ड का संयुक्त निरीक्षण किया गया जिसमें वार्ड के विवेकानंद कॉर्नर के नीचे के दर्जनों मकानों में पानी की निकासी की दशकों से भयावह हो चुकी समस्या के समाधान के लिए स्थलीय निरीक्षण किया गया।सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला ने बताया कि पूर्व में उनके द्वारा चलाए गए अभियानो गांव चलो अभियान व नगर में वार्ड चलो अभियान में देखने में आया कि जहां जहां नगर की सीमाएं गाव की सीमाओं से लगी है,वहा पूर्व में नगर पालिका द्वारा यदि निकासी नाला बनाया भी गया हो,तो गांव मे अनेकों तकनीकी कारणों से निकासी नाला नहीं बन पाता है,जिससे ग्रामीण क्षेत्रो मे पानी निकासी की समस्या भी रहती है।कहा कि वर्तमान मे मुख्य विकास अधिकारी नगर निगम के नगर अयुक्त भी है,साथ ही ब्लॉक के हेड भी है,ब्लॉक व नगर निगम के संयुक्त प्रयास से पूरे अल्मोड़ा नगर व नगर से लगे गांवों मे पानी की निकासी की समस्या का समाधान हो सकता है,इसी दिशा मे आज नगर निगम व मुख्य विकास अधिकारी का संयुक्त निरीक्षण विवेकानंद पुरी वार्ड व निगम से लगे खत्याड़ी क्षेत्र मे किया गया।
महापौर नगर निगम अजय वर्मा ने कहा कि नगर आयुक्त जो वर्तमान मे ब्लॉक के उच्च अधिकारी भी है के साथ मिलकर पानी की निकासी इस समस्या का जल्द से जल्द किया जाएगा।संयुक्त निरीक्षण में महापौर अजय वर्मा,मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा,पार्षद कमला किरौला,विनय किरौला,सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण भण्डारी,अमीन बसन्त बल्लभ पाण्डे ,सहायक अभियंता,पप्पू दानू,बलवंत गिरि सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *