अल्मोड़ा-नगर अंतर्गत जाखन देवी सड़क में जल निगम के द्वारा सड़क किनारे नाली के ऊपर लंबे समय से ह्यूम पाईप रख कर छोड़ दिए गए थे जो लगातार दुर्घटना का सबक बन रहे थे।इसके साथ ही ये पाईप नाली की पानी निकासी को भी बाधित कर रहे थे।स्थानीय लोगों के द्वारा अनेकों बार इन पाइपों को हटाने की मांग की जा रही थी लेकिन संबंधित विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।आज मौके पर पहुंचे पार्षद भूपेन्द्र जोशी के द्वारा नगर निगम की टीम बुलाकर इन ह्यूम पाइपों को नाली के ऊपर से हटवाया गया।पार्षद भूपेंद्र जोशी ने कहा कि लंबे समय से जल निगम इन ह्यूम पाइपों को यहां पर रखकर भूल गया है तथा यह पाइप लगातार यहां पर दुर्घटना का सबक बन रहे हैं।पूर्व में दो पहिया वाहन चालक इन पाइपों से टकराकर चोटिल भी हुए हैं।इसके साथ ही नालियों के ऊपर यह पाइप नालियों को बंद करने का काम कर रहे हैं जिससे सारा गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है।श्री जोशी ने कहा कि उनके द्वारा लगातार संबंधित विभाग से इन पाइपों को हटाने की मांग की गई लेकिन संबंधित विभाग मूकदर्शक बना रहा।उन्होंने कहा कि जनहित को देखते हुए आज स्वयं उनको आगे आकर नगर निगम के कर्मचारियों को मौके पर बुलवाकर इन ह्यूम पाइपों को नाली के ऊपर से हटवाया गया।उन्होंने कहा कि जल संस्था,जल निगम इत्यादि विभाग इस तरह की लापरवाही ना करें क्योंकि इन लापरवाहियों से जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

