अल्मोड़ा-आगामी नगर निगम चुनाव हेतु सभी 40 वार्डों के प्रत्याशी चयन हेतु आज दिनांक 25 नवंबर को पाताल देवी स्थित भाजपा कार्यालय में आवेदन पत्र प्राप्त लिए गये।नगर के सभी वार्डो के प्रत्याशियों ने अपने अपने वार्डों से आवेदन भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा को सौंपे।इस अवसर पर भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।महिलाओं ने भी पार्षद के चुनाव के लिए अपनी उपस्थिति आवेदन के माध्यम से दर्ज कराई।सभी ने पार्टी को विश्वास दिलाया कि हम सभी अपने अपने वार्डों से भारी मतों से विजयी होकर भाजपा को नगर निगम चुनाव में ज्यादा से ज्यादा पार्षद चुन कर देगे।सभी ने जिलाध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि सभी एकजुट होकर पार्टी को नगर निगम चुनाव में विजयी बनाएंगे।जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा व महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट ने सभी पार्षद प्रत्याशियो के आवेदन स्वीकार कर वार्डौ पर नाम लिखे।आज आवेदकों में काफी उत्साह रहा। पार्षद के महिला प्रत्याशी की संख्या 20 व पुरुषो में 70 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए।पार्षद चुनाव के लिए आवेदन पत्र प्रातः 11 बजे से दिन में 1 बजे तक लाए गये।आज जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सक्रिय सदस्यता की सभी मंडल व नगर मडल की बैठक भी ली।बूथ गठन की बैठक में सभी से नये बूथो के गठन के लिए फार्म जांच कर जमा करवाए गए व बूथ गठन में आने वाली परेशानी को भी कार्यकर्ताओं से बात कर समाधान किया गया।आज की बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया,जिला मंत्री संजय डालाकोटी,जिला मंत्री देवाशीष नेगी, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा,सदस्यता अभियान संयोजक देवेन्द्र नयाल,सह संयोजक लोकेश कालाकोटी,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी,नमो एप जिला कृष्ण बहादुर,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट,मनोज जोशी,पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन रावत,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा,जिला कार्यकारिणी निर्मला जोशी,सोशल मीडिया की नेहा उप्रेती,विनीत बिष्ट,ललिता पंचपाल,अजय वर्मा,मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल,अंजलि जोशी,प्रदीप नगरकोटी,मंगल बिष्ट,नगर मंत्री दिक्षांत पवार, सलमान अंसारी,नगर मंत्री चन्दन रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान,नगर उपाध्यक्ष जगत नारायण भट्ट,भगवान सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *