अल्मोड़ा-आज रविदास जयंती के उपलक्ष्य में अपर सचिव उत्तराखंड शासन देहरादून एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश व नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा के निर्देश में नगर क्षेत्र पांडेखोला,दुगालखोला,सेलाखोला,धारानौला वार्ड में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान में महापौर नगर निगम अजय वर्मा, नगर आयुक्त देवेश शासनी,सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी,नगर निगम के पार्षद श्रीमती ज्योति शाह,अमित शाह ,अभिषेक जोशी,मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह,पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार,अविनाश कुमार,नगर निगम अल्मोड़ा के पर्यावरण मित्र व नगर क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
