अल्मोड़ा-नगर में बढ़ती चोरियो के कारण व्यापारियों और जनता में बहुत आक्रोश है।व्यापार मंडल ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में गहरी चिंता व्यक्त की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि नगर की सुरक्षा में लगातार चोरों द्वारा सैध लगाई जा रही है और पुलिस के पास सिर्फ वीडियो आ रहा है।चोर गिरफ्तार नही हो रहा है यह बहुत चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे पुलिस को खुली चेतावनी चोरों द्वारा दी जा रही है कि हम चोरी की घटना को अंजाम देते रहेंगे आप में अगर थोड़ा भी हुनर है तो पकड़के दिखाओ। उन्होंने कहा कि नगर व्यापार मंडल शीघ्र अति शीघ्र इन चोरियों का खुलासा कर चोरों को पकड़ने की चेतावनी देता है। उन्होंने नगर पालिका से भी निवेदन किया है कि नगर की पर प्रकाश व्यस्था शीघ्र अति शीघ्र दुरस्त की जाए।जहां भी चोरी जैसी वारदात हुई है वहां पर नगर पालिका की पोल लाइट बंद पाई गई है। उन्होंने सभी व्यापारियों और जनता से भी निवेदन किया कि अपने आस पास की पर प्रकाश व्यवस्था बन्द होने पर पालिका को सूचित करे और कार्यवाही न होने पर व्यापार मंडल को सूचित करे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन शीघ्र अति शीघ्र घटना का खुलासा कर चोरों को हिरासत में ले। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने पर व्यापार मंडल आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
