अल्मोड़ा-नगर में पिछले कुछ समय से यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई उड़ रही है।दो पहिया वाहन चालक एल आर साह रोड,माल रोड,जाखनदेवी इत्यादि क्षेत्र में बिना हेलमेट दो पहिया वाहन भगा रहे हैं।दो पहिया वाहन में ट्रिपल राइडिंग भी लगातार चल रही है।इसके अलावा नाबालिग भी अक्सर दो पहिया वाहन चलाते दिख रहे हैं।इस सम्बन्ध में जब अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा से बात की गयी तो उनका कहना था कि विगत माह में अधिकांश पुलिस फोर्स चुनाव ड्यूटी में व्यस्त थी। लेकिन आज ही उनके द्वारा अपने अधीनस्थों के साथ बैठक कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की रूपरेखा तय की गयी है। उन्होंने कहा कि नगर की सड़कों पर लगने वाले जाम से जनता को मुक्ति दिलाना उनकी प्राथमिकता है।सबसे पहले सड़क के किनारे दो पहिया वाहन खड़े करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।इसके साथ ही बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों पर भी कार्यवाही की जाएगी। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर भी कड़ी कार्यवाही की बात उनके द्वारा की गयी है।