अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने दिनांक 18.12.2022 रविवार को उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है।दिनांक 18 दिसम्बर रविवार को उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा प्रस्तावित है,अल्मोड़ा नगर में वाहनों के अधिक आवागमन के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था हेतु समस्त प्रकार के चौपहिया वाहनों के लिये वन वे व्यवस्था अन्य दिनों की भाँति लागू रहेगी। उन्होंने समस्त जनमानस से अनुरोध है कि दिनांक 18.12.2022 रविवार को नगर अल्मोड़ा में लागू वन वे यातायात व्यवस्था का पालन करने का कष्ट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *