अल्मोड़ा-नगर की जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज नगर निगम के पार्षदों ने मेयर से औपचारिक मुलाकात की और चार प्रमुख मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।पार्षदों ने कहा कि नगर की जनता कई जमीनी समस्याओं से जूझ रही है जिनका समाधान शीघ्र आवश्यक है।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि नगर क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती संख्या आमजन के लिए खतरा बन चुकी है।पार्षदों ने मांग की कि बंदरों को पकड़ने की प्रक्रिया के लिए शीघ्र टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।इसके साथ ही कहा गया कि आवारा सांड,गाय व अन्य पशु सड़कों पर यातायात में बाधा बन रहे हैं और दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इनके लिए स्थायी व्यवस्था की मांग की गई है।कहा गया कि बाजारों में जगह-जगह गड्ढे व टूटी हुई सड़कें व्यापारियों और नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। पार्षदों ने अल्मोड़ा बाजार की जल्द मरम्मत की मांग उठाई।कहा कि वर्तमान में नगर निगम में आयुक्त/सह आयुक्त का पद रिक्त है जिससे प्रशासनिक कार्यों में बाधा आ रही है। पार्षदों ने शीघ्र नियुक्ति की मांग की।पार्षदों ने आशा जताई है कि नगर की बेहतरी हेतु मेयर शीघ्र आवश्यक निर्णय लेकर इन मांगों पर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।इस मौके पर पार्षद एकजुट होकर जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नजर आए।ज्ञापन सौंपने वालों में नगर निगम पार्षद वैभव पांडे,पार्षद चंचल दुर्गापाल, पार्षद गीता बिष्ट,पार्षद वंदना वर्मा, पार्षद गुंजन सिंह चम्याल,पार्षद हेमचंद तिवारी,पार्षद कुलदीप सिंह मेर,पार्षद अंजू बिष्ट,पार्षद भूपेंद्र चंद जोशी आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *