अल्मोड़ा-आज नगर कांंग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें रैमजे इन्टर कालेज की बूथ कांंग्रेस कमेटी का गठन किया गया।बैठक में निखिल साह एवम् नमन बिष्ट सहित कई लोगों ने कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।जिनका जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,नगर उपाध्यक्ष राजेश पलनी,नगर सचिव धनन्जय साह ने मालयार्पण कर स्वागत किया।बैठक में कांंग्रेसजनों ने कांंग्रेस संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।इस अवसर पर कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में महंगाई,बेरोजगारी अपने चरम पर है।लगातार बढ़ रही पेट्रोल डीजल की कीमतें,गैस सिलेण्डर की बेतहाशा बढ़ रही कीमतों,दालों,खाद्यान्न के आसमान छूते भावों ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है।इस सरकार में युवाओं के लिए रोजगार नहीं है।मध्यमवर्गीय एवं निम्न वर्ग की आर्थिक स्थिति दयनीय होते जा रही है।2017 के बाद से पूरे प्रदेश का विकास ठप्प पड़ा है।श्री रौतेला ने कहा कि भाजपा सरकार मात्र विज्ञापनों और समाचार पत्रों के माध्यम से अपनी पीठ थपथपाने में मस्त है और जनता त्राहि त्राहि कर रही है।श्री रौतेला ने कहा कि इस महंगाई और ठप्प पड़े विकास आदि को लेकर कांंग्रेसजन आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाएंगें।बैठक में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,राजेश सिंह पलनी,दिनेश चन्द्र जोशी,लोकेश तिवारी,नमन बिष्ट, धनंजय साह,कुलदीप मेर,निखिल साह,करन पाण्डे,राजेश अग्रवाल, साकिब अन्सारी,प्रवीण पलनी,अफसर अली,गजेन्द्र कुमार,महेन्द्र सिंह पलनी,नजर अली सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।
