अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में कांंग्रेस ने वर्तमान में अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए बूथ कांंग्रेस कमेटियों का गठन युद्धस्तर पर तीव्र कर दिया है।कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला की अध्यक्षता में छावनी परिषद् बूथ की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें बूथ संख्या 115 का गठन किया गया।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि इस बार जमीनी स्तर पर कार्य करके बूथों को मजबूत करने का कार्य उनके द्वारा किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि नगर में वे प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं जिसका निश्चित रूप से आने वाले विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस को लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में अल्मोड़ा जैसी विषम परिस्थिति की जगह में पेट्रोल का रेट नब्बे रूपये लीटर से ऊपर पहुंच चुका है।घरेलू रसोई गैस के दाम 832 रूपये तक पहुंच चुके हैं जिससे मध्यमवर्गीय एवं गरीब जनता के सामने भारी वित्तीय परेशानियां उत्पन्न हो गयी हैं।पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस का मूल्य इस सरकार में अपने चरम पर है।उन्होंने कहा कि इस महंगाई का जवाब जनता भाजपा सरकार को आने वाले चुनावों में देगी।बैठक में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,तारा चन्द्र जोशी,नवल किशोर,सहदाब हुसैन,हरीश कुमार,राहुल कन्नौजिया, सैय्यद आसीम हुसैन,अरूण साह,आशीष कुमार,कमल किशोर,रेहान अब्दुल, गौरव कुमार,संजय दुर्गापाल, मोहसिन हुसैन,सैय्यद हामिद हुसैन,सैय्यद नासिर हुसैन,रूकसाना परवीन,शबरीन सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।