अल्मोड़ा-आज नगर कांंग्रेस कमेटी की एक बैठक कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला की अध्यक्षता में कांंग्रेस कार्यालय में आयोजित की गयी।बैठक में नगर कांंग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक प्रारम्भ होने से पूर्व कांंग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया।बैठक में प्रत्येक बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा की गयी।प्रत्येक बूथ स्तर तक जाकर कमेटियों का गठन करने पर सर्वसहमति जताई गयी।साथ ही भाजपा सरकार पर महंगाई एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को काटने का आरोप लगाया गया।इस पर गहन चिन्ता जताते हुए वक्ताओं ने कहा कि जनविरोधी भाजपा सरकार की नीतियों को आम जन तक पहुंचाना होगा ताकि वर्ष 2022 में उत्तराखंड में कांंग्रेस की सरकार बन सके और उत्तराखंड के सभी वर्ग के कार्यों,विकास कार्यों,जनकल्याणकारी योजनाओं को पुनः प्रारम्भ किया जा सके जिसका लाभ सभी तक पहुंच पाए।बैठक में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,हर्ष कनवाल,संजय दुर्गापाल,राधा बिष्ट,दीपा साह,तारा चन्द्र जोशी,प्रदीप बिष्ट,भूपेन्द्र भोज,किशन लाल,दीपक साह,संजय पाल,सुमित कुमार,पंकज काण्डपाल, राजेश पलनी,दिनेश जोशी,नवनीत वर्मा,रमेश आर्या,रमेश नेगी,अशोक ग्वासीकोटी,चन्द्रकुमार,फाकिर खान,जगदीश तिवारी, मयंक बिष्ट, कार्तिक साह,राजेन्द्र प्रसाद, राहुल कश्यप,कुन्दन लटवाल,गीता मेहरा,देवेन्द्र बिष्ट, बी के पाण्डे,हेम तिवारी,अम्बीराम आर्या,प्रकाश भारती,ललित बुधौड़ी,नरेन्द्र अधिकारी, कमलेश तिवारी, संगम पाण्डे,राबिन भण्डारी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डेय,प्रेम प्रकाश जोशी,सुरेश परदेशी,नरेन्द्र बनौला,भगवान खनी,फराज अन्सारी,हिमांशु काण्डपाल, मनोज पवार,शरद साह,चन्दन कनवाल, दीपक नगरकोटी सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।