अल्मोड़ा-आज नगर कांंग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा बूथ संख्या 136 तल्ली पोखरखाली,मकेड़ी,चीनाखान के मतदान स्थल एडम्स(उत्तर पूर्वी) में कमेटी की बैठक नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला की अध्यक्षता में की गयी।
बैठक में कांंग्रेस संगठन की मजबूती पर कांग्रेसजनों ने विस्तार से चर्चा की तथा बूथों को मजबूत बनाने पर जोर दिया।इस अवसर पर कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि इन बूथ कांंग्रेस कमेटियों से निश्चित रूप से आने वाले समय में कांंग्रेस को मजबूती मिलेगी।अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वर्तमान में जनता कांंग्रेस को आशा भरी दृष्टि से देख रही है।केवल जरूरत है एकजुट होकर मेहनत करने की।उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांंग्रेसजन लगातार जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं उससे निश्चित रूप से आने वाले विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उभरकर सामने आयेगी।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग का महंगाई से बुरा हाल है।इस सरकार में पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं जिससे जनता त्रस्त हैं।अच्छे दिनों का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार ने अच्छे दिनों के नाम पर केवल देश की जनता को छलने का कार्य किया है।वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने सभी कांंग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि सभी कांंग्रेसजन अब एकजुटता के साथ बूथ स्तर पर कांंग्रेस को मजबूत करने का काम करें ताकि आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उभर कर सामने आये।महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि महिला कांंग्रेस के द्वारा घर-घर जाकर लोगों को कांंग्रेस की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है तथा लोगों को लगातार कांंग्रेस पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।बैठक में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान,जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा० मनोज कुमार जोशी,तारा जोशी,प्रेम प्रकाश जोशी,हंसा पाण्डे,माया गैड़ा,कविता,संजय जोशी,दिनेश हावर्ड, सुधीर कुमार जोशी,अशोक जोशी,सूरज नैनवाल,विजय भट्ट, राकेश पन्त सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।