अल्मोड़ा-गोपालधारा मार्ग को दोपहिया वाहनों के लिए बंद किए जाने के प्रस्ताव का युवाओं ने विरोध जताया है।इस संबंध में युवाओं के एक शिष्टमंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।शिष्टमंडल ने अपने ज्ञापन में कहा कि गोपालधारा मार्ग स्थानीय लोगों और खासकर युवाओं के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है।इस मार्ग के बंद होने से दैनिक आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने बताया कि इस रास्ते का उपयोग छात्र, नौकरीपेशा लोग और आम नागरिक बड़ी संख्या में करते हैं।
युवाओं ने मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग को दोपहिया वाहनों के लिए बंद करने के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए।उन्होंने सुझाव दिया कि यदि यातायात व्यवस्था को सुधारना है तो वैकल्पिक उपाय किए जाएं जिससे लोगों को परेशानी न हो।नगर आयुक्त ने शिष्टमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि मामले में उचित स्तर पर विचार किया जाएगा और जनहित को प्राथमिकता दी जाएगी।युवाओं ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए गोपालधारा मार्ग को आमजन के लिए सुचारू रूप से खुला रखेगा। नगर आयुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपने वालो में ज्ञापन सौंपने वालो में दीपक गुरुरानी,युवम वोहरा,आशीर्वाद गोस्वामी,अजय वालिया,सक्षम गोयल,राजीव अग्रवाल,हिमांशु मनराल,हर्ष पटवा,रक्षित गोयल, करन नज़ोन,भोला शंकर जोशी, आयुष पांडेय,नमित जोशी, महेश राठौर,अनिरुद्ध वालिया, बिशन बोरा,चिमन कुमार आदि उपस्थित रहे।






