अल्मोड़ा-आज दिनांक 31/ 5/2024 को चितई मंदिर में नितिन पंत बैग कंधे में टांगकर मंदिर परिसर में कुछ कार्य कर रहे थे तो इस दौरान बन्दर झपटा और बैग निकालकर ले गया।जिसमें 20,000 रुपये रखे हुए थें,जिससे बैग स्वामी काफी परेशान हो गये।हैरान परेशान बैग स्वामी ने अपने साथ हुयी इस घटना को चितई मंदिर ट्रैफिक व्यवस्था में लगे अल्मोड़ा पुलिस के हेड कानि0 आसिफ हुसैन को बताया,जिस पर पुलिस जवान द्वारा कुछ युवकों को साथ लेकर आस-पास के जंगलों में बैग की खोजबीन शुरु की गई,लगभग 1 घंटे की लगातार कड़ी मशक्कत के बाद नगदी भरा बैग बरामद हो गया,बैग में 20,000 रुपये सुरक्षित थे,जिसे बैग स्वामी को सुपुर्द किया गया।अल्मोड़ा पुलिस के जवान से त्वरित मदद पाकर बैग स्वामी काफी प्रसन्न हुए और आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *