कपकोट-दिनांक 22.04.2022 को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम किलपारा कपकोट में आज एक 16 साल की नाबालिक लड़की की शादी होने वाली है,सूचना पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुवे उ०नि० विवेक चन्द्र मय पुलिस बल के रवाना हुए एवं उक्त सूचना से उच्चाधिकारियों,प्रभारी एण्टी हयूमन ट्रैफ़िकिंग सेैल,त्रिलोक राम बगरेठा, बागेश्वर/महिला हेल्प लाइन प्रभारी श्रीमती खष्टी बिष्ट बागेश्वर/वन स्टाप सेन्टर बागेश्वर को अवगत कराया गया।प्राप्त सूचना पर मौके पर पुलिस टीम व वन स्टाप सेन्टर की टीम ग्राम किलपारा पहुचे तो पता चला कि ग्राम किलपारा में एक नाबालिग लड़की के विवाह समारोह की तैयारी चल रही थी।जन्मतिथि के सम्बन्ध में दस्तावेज चैक किये गये तो लड़की की जन्म तिथी 10.04.2005 का होना पाया गया जो 18 वर्ष से कम होना पाया गया।एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल बागेश्वर,112 पुलिस टीम,वन स्टॉप सेन्टर की टीम द्वारा नाबालिग का विवाह रुकवाया गया तथा उक्त सम्बन्ध में नाबालिक के परिजनों की काउंसलिंग करायी गयी तो बाद काउसलिंग नाबालिग के पिता द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि मैं अपनी पुत्री की शादी बालिग होने के उपरान्त ही करूँगा।एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल/महिला हेल्प लाइन बागेश्वर/वन स्टॉप सेन्टर की टीम द्वारा किलपारा गांव में उपस्थित लोगों को बाल विवाह,बाल अपराध,महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन,बाल भिक्षा वृत्ति,मानव तस्करी,साइबर क्राइम, यातायात नियमों,नशा मुक्ति तथा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के एप जैसे गौरा शक्ति एप,देवभूमि एप,उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप के साथ-साथ डॉयल 112, 1090,साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
