अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित कर इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को समाज और राजनीति में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे महिलाओं को समान अवसर और अधिकार मिलेंगे।उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल पहले महिला सशक्तिकरण की बात करते थे, उन्होंने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, जबकि वर्तमान सरकार ने इसे प्राथमिकता दी है।भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत ने कहा कि पार्टी स्तर पर भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है और आने वाले समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल,कमला तिवारी, ममता साह,कविता साह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *