अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी से भेंट की।इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।चर्चा के दौरान कुलपति ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों,शोध एवं शिक्षणगतिविधियों के साथ विश्वविद्यालय के अकादेमिक,शैक्षणिक,प्रशासनिक कार्यों हेतु आर्थिक सहायता की आवश्यकताओं से अवगत कराया।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत अधिसंख्य छात्र-छात्राएँ ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंधित हैं।मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि छात्रों के शिक्षण, शोधकार्यों तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए रोजगारपरक शैक्षणिक कार्यक्रमों के संचालन हेतु हर प्रकार की सहायता सुनिश्चित की जाएगी तथा कहा कि वे स्वयं शीघ्र ही विश्वविद्यालय में आकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।विश्वविद्यालय में कम समय व सीमित संसाधनों में अकादमिक, खेलकूद,शोध एवं शिक्षण कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति के लिए मुख्यमंत्री ने कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की सराहना की।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कुलपति प्रो बिष्ट को और अधिक ऊर्जा के साथ विश्वविद्यालय हित में कड़े कदम उठाने व प्रशासनिक सुधार हेतु निर्देशित किया।
