देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) को अपना इस्तीफा सौपा दिया है।नये मुख्यमंत्री बनने तक धामी कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहेंगे।जुलाई माह में नेतृत्व परिवर्तन के बाद भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री की कमान सौंपी थी।लेकिन धामी इस बार चुनाव हार गए है।ऐसे में अब नये मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है।नई सरकार के मुखिया के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट,सतपाल महाराज के नाम भी चर्चा में हैं।पार्टी सूत्रों के अनुसार बदली परिस्थितियों में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर नेतृत्व मंथन में जुट गया है।हालांकि अधिक संभावना इस बात की है कि विधायकों में से ही मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा।
