अल्मोड़ा-शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के नामांकन के ठीक बाद सीएम अल्मोड़ा पहुंचे। शिखर तिराहे से सीएम ने सभा स्थल तक संक्षिप्त रोड शो किया। रैमजे इंटर कॉलेज मैदान में सीएम का फूल मालाओं के साथ स्वागत हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में पहला नामांकन सांस्कृतिक नगरी में हुआ। यह पार्टी के लिए शुभ है। कहा कि आज प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य,शिक्षा और सड़क सुविधा मिल रही है।भाई भतीजावाद को पीछे छोड़ विकास को तवज्जो दी जा रही है।विकास को देखकर विपक्ष में बौखलाहट है।कहा कि अजय टम्टा ने हमेशा विकास की बात कही है। उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र की चिंता है। इसी का परिणाम है कि जनता उन्हें इस बार रिकार्ड मतों से विजयी बनाकर लोकसभा भेजेगी। सभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल, डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, बागेश्वर विधायक पार्वती दास, गंगोलीहाट विधायक फकीर राम, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल,पूर्व विधायक पूरन फर्रत्याल मौजूद रहे।जनसभा में प्रदेश प्रवक्ता गौरव पांडे, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू,दर्शन रावत,किरन पंत,हरीश कनवाल, वीरेंद्र आर्य,दीपक साह कन्नू,अजय वर्मा,अनिल शाही, गोविंद पिलखवाल, बलवंत भोरियाल, कैलाश गुरुरानी, हरीश पाण्डे, त्रिलोक गिरी, शंकर खाती, विजय वर्मा, हेमंत कुमार जोशी,विनीत बिष्ट ,ललित लटवाल, ज्योती साह मिश्रा, राकेश देवलाल, कोमल मेहता, सज्जन लाल टम्टा, महेश नेगी, प्रदीप बिष्ट, सुरेश जोशी, महेश नयाल, रवि रौतेला, निर्मल मेहरा, धमेंद्र बिष्ट, लीला बिट, अमित साह, राजीव गुरुरानी, सुरेंद्र मेहरा, अर्जुन बिष्ट, सौरव वर्मा, अजय वर्मा, मानव कनवाल, आनंद सिंह कनवाल, संजय बिष्ट, श्याम पाण्डेय,लोकेश कालाकोटी, राजू कैड़ा, पूनम पालीवाल आदि।
केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
अपने संबोधन में सीएम ने केंद्र और राज्य की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि सरकारों ने तीन तलाक और धारा 370 हटाई और सीएए कानून लागू किया। नागरिकता और पारदर्शी परीक्षा कानून हमने लागू किया। अतिक्रमण भूमि को खाली कराया। मोदी के उत्तराखंड से लगाव के चलते ही यहां मानसखंड योजना के तहत कार्य हो रहे हैं।
