चमोली-चमोली जिले के तेजतर्रार युवा नेता विकासखण्ड देवाल के क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष उत्तराखण्ड भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक प्रमोद मिश्रा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की छवि खराब करने वाले लोगों पर गम्भीर टिप्पणी व्यक्त की है।युवा नेता मिश्रा ने कहा है कि कुछ फर्जी लोगो के द्वारा मुख्यमंत्री की छवि खराब की जा रही है।उन्होंने कहा कि लगातार तीन वर्षो के सफल कार्यक्रम में जीरो टॉलरेंस की सरकार चलाने वाले उत्तराखण्ड के पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत है।उनके कार्यकाल में सटीक निर्णय लिए गए। गैरसैण को ग्रीष्म कालीन राजधानी बनाया गया।पूरे देश में उत्तराखण्ड में आयुष्मान भारत की योजना लागू की गई।आज सम्पूर्ण ग्रामीणों क्षेत्रो को सड़क से जोड़ा गया है।मुख्यमंत्री के द्वारा एक रुपए में हर घर नल हर घर जल की स्कीम उत्तराखण्ड में प्रारंभ हो चुकी है।अपने बयान में मिश्रा ने विरोधियो पर तंज कसते हुए कहा कि आज कुछ लोग बौखला गए है और उन्हें मुख्यमंत्री की लोकप्रियता हजम नही हो आ रही है।श्री मिश्रा ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के ग्यारह जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीतकर आये।मिश्रा ने कहा कि पहली बार उत्तराखण्ड में त्रिवेंद्र रावत की सरकार पूरी ईमानदार के साथ कार्य कर रही है।लेकिन विपक्षी पार्टी को यह बात नही पच रही है।मिश्रा ने विपक्ष को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाए हैं हैं।साथ ही साथ ऐसे लोगो को नशीहत भी प्रदान की है कि पहले वो अपने गिरेवान मे झांककर देखे फिर किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा के बारे में आरोप लगाए।प्रमोद मिश्रा ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री की कार्यो की सराहना की है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा कोविडकाल में बेहद कुशल तरीके से कार्य किया गया।मिश्रा ने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड का ईमानदार साफ छवि का नेता बताया।