अल्मोड़ा-आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजन चंद्र जोशी के नेतृत्व में संकल्प दिवस दौड़ (नशा मुक्ति का संकल्प) का आयोजन चौघानपाटा से किया गया।संकल्प दिवस दौड़ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,जिला मंत्री महेश बिष्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री गोविंद पिलखवाल,मण्डल अध्यक्ष हवालबाग संजय बिष्ट,अजय वर्मा,सौरभ वर्मा,मनीष बिष्ट,पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित बिष्ट व युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी नगर अध्यक्ष,मण्डल अध्यक्ष ग्रामीण,मण्डल पदाधिकारी मौजूद रहे।125 युवाओं ने दौड़ में प्रतिभाग किया।
