अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी दीर्घायु के लिए भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगूणा के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी,जिला कार्यकारिणी, जिले के समस्त पदाधिकारियों,महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने मिलकर मां नन्दा देवी मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया।यज्ञ के साथ पूजा पाठ व भजन का भी आयोजन किया गया।मुख्यमंत्री दीर्घायु एवं स्वस्थ रहें,हर संकट से दूर रहें,उनके मुखिया रहते प्रदेश तरक्की करे तथा उत्तराखंड का नाम रोशन हो इन कामनाओं के साथ सभी पदाधिकारियों ने धार्मिक अनुष्ठान किया।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा व महिला मोर्चा टीम ने मुख्यमंत्री धामी की दीर्घायु के लिए पुरे नन्दा देवी मंदिर परिसर में दिये जलाये और भजन कर मिष्ठान भी वितरण किया।आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगूणा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रोतेला,गोविंद पिलख्वाल,वरिष्ठ नेता रंजीत भंडारी,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,बीना नयाल,प्रकाश भट्,कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा,जिला मंत्री देवाशीष नेगी,मीडिया प्रभारी जगत तिवारी,नमो एप कृष्ण बहादुर, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूनम पालीवाल,जिला कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे,नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू ,दिशांत पवार,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा,नेहा उप्रेती,पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन रावत,पूर्व जिला मंत्री विनीत बिष्ट,धर्मवीर आर्य,संदीप श्रीवास्तव, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा,मोहित बिष्ट,त्रिलोक रोतेला, आशीष उपाध्याय,संजय भट,गरिमा धपोला,ममता साह, इन्दिरा बिष्ट,दिनेश मठपाल,रमेश मेर,माला देवी,सुनीता,रवि कुमार सहित दर्जनों लोग कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *