अल्मोड़ा-उत्तराखण्ड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला,नगर एवं ग्रामीण मण्डलों के सामूहिक तत्वावधान में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस अवसर पर करबला स्थित कुष्ठ रोग आश्रम में भोजन वितरण, फल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इसी प्रकार जिले के सभी नगर एवं ग्रामीण मण्डलों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान,वृक्षारोपण व सेवा कार्य किए गए।अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस आज पूरे जिले के सभी मण्डलों में सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।भाजपा का हर कार्यकर्ता समाज सेवा की भावना के साथ जनता के बीच सक्रिय रहता है। आज का यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि पार्टी की उस मूल भावना का प्रतीक है जिसमें सेवा ही संगठन की प्रेरणा निहित है।विशेष बात यह रही कि मातृशक्ति की महिलाओं ने स्वयं भोजन पकाकर कुष्ठ रोग आश्रम में रोगियों एवं जरूरतमंदों को परोसा।इस सेवा भावपूर्ण पहल ने सभी को भाव विभोर कर दिया।नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि आज का दिन सेवा और सादगी को समर्पित है आज भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता जनसेवा के लिए निकला हुआ है,राज्य मे आ रही आपदाओ को देखते हुए धामी के आह्वाहन पर आज का दिन सादगी से लेकिन उत्साह के साथ मनाया जा रहा है,समाज मे जरूरत मंद तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है और उनके समस्याओ का निदान का प्रयास किया जा रहा है,उन्होंने कहाँ मुख्यमंत्री धामी एक संवेदनशील व्यक्ति है और इसी कारण उन्होंने आज के दिन को सेवा को समर्पित किया है,महेश नयाल ने कहा की धामी के नेतृत्व मे आज उत्तरखंड लगातार आगे बड़ रहा है और उनके नेतृत्व मे ये सदी उत्तरखंड की भी होने जा रही है,आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उनकी दीर्घाऊं की कामना कर रहा है।आज के दिन को हम लोग सेवा दिवस के रूप मे मना रहे है,आम जनमानस की सेवा करते हुए भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता गो सेवा कर,स्वच्छता अभियान चलाकर भी आज के दिन को सेवा दिवस के रूप मे मना रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द पिलखवाल,बिट्टू कर्नाटक,महापौर अजय वर्मा,महामंत्री प्रकाश भट्ट एवं दर्शन रावत की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिले के नगर एवं ग्रामीण मण्डलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,महामंत्री देवेंद्र भट्ट,अर्जुन बिष्ट,अमित साह मोनू,मदन बिष्ट,ललित धपोला,सुनील बिष्ट,सौरभ वर्मा,हरीश कनवाल,नरेंद्र, विजय भट्ट,विनोद लटवाल,बिपिन बिष्ट,अजय वर्मा,अर्जुन,कृष्ण बहादुर, अभिषेक जोशी,रेखा आर्य,किरण पंत,पूनम पालीवाल,जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल,प्रदीप मेहता, आनन्द कनवाल,संजय बिष्ट,कैलाश गुरुरानी,नमन गुरुरानी,मनीष बिष्ट, राहुल जोशी,मीरा मिश्रा,आशा बिष्ट, सुरेश लोहनी,अमित बिष्ट,रोहित शर्मा, दीपा अधिकारी,मोहनी कनवाल, कविता वर्मा,निशा बिष्ट,प्रीति रस्तोगी, ममता साह,कमला तिवारी,देवेंद्र भट्ट, मनोज सनवाल,कुंदन बिष्ट,रविन्द्र खोलिया,सुन्दर मटियानी,जगत भट्ट, संजय सिंह मेहता,अजय मेहता, दीपक भंडारी,आशीष जोशी,गोकुल बिष्ट,बीना नयाल,लीला बोरा, जगमोहन बिष्ट,मीनाक्षी नेगी सहित अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे सेवा पखवाड़े के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से प्रतिभाग कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने में योगदान देंगे।
