देहरादून-आज प्रदेश कांंग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अल्मोड़ा के कांंग्रेसजनों ने सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन कूच किया।इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम् जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच के जो आदेश दिये हैं उसके बाद स्वयं ही मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।प्रदर्शन में अल्मोडा़ के कांग्रेसजनों में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल,पूर्व विधायक अल्मोडा़ मनोज तिवारी,पूर्व विधायक द्वाराहाट मदन बिष्ट,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कमल बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष धौलादेवी पूरन बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष लमगड़ा दीवान सतवाल, ब्लाक अध्यक्ष जैंती गिरीश जोशी,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी,पूर्व प्रमुख गंगा पंचोली,चन्दन बोरा,सतीश पन्त,राजेन्द्र नेगी,पूर्व प्रधान जगदीश आर्या,मनोज रावत,पूरन चन्द्र पाण्डे,पान सिंह बर्गली,रमेश बिष्ट,यूथ अध्यक्ष गोपाल माहरा,नवीन कोहली,सुन्दर सिंह बिष्ट,प्रधान दयाल पान्डे,पूर्व प्रधान चन्दन बिष्ट, जीत सिंह धानिक,रमेश बिष्ट,प्रधान संगठन अध्यक्ष लमगड़ा राजेन्द्र सिंह बिलवाल सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।