अल्मोड़ा-आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के महिलाओं के खिलाफ दिए गए विवादास्पद बयान पर अपना आक्रोश जताया।उन्होंने कहा एक और जहां पूरा उत्तराखंड बेहाल है प्रदेश में शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली,पानी,रोजगार की समस्याएं चरम पर हैं वहां पर कुछ काम करने के बजाए प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी रूढ़िवादी सोच की संकीर्ण मानसिकता से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।उन्होंने हाल में महिलाओं की जींस पहनने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की टिप्पणी को घोर आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि जितना ध्यान मुख्यमंत्री महिलाओं की जींस पर दे रहे हैं अगर इतना ध्यान वह प्रदेश के अस्पतालों पर देते हैं तो हमारे पहाड़ की महिलाओं को सामान्य प्रसव के दौरान मरना नहीं पड़ता।उन्होंने कहा कि एक ओर मातृशक्ति पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन कर रही हैं वही इस प्रदेश के मुख्यमंत्री अगर ऐसा रूढ़िवादी बयान देते हैं तो उन्हें पूरे प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।
