अल्मोड़ा-मुख्य विकास अधिकारी/ नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा रामजी शरण शर्मा ने आज अल्मोड़ा में स्थित रैन बसेरे का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने रैन बसेरे की व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया तथा इसकी समुचित व्यवस्था बनाई रखने के संबंधितों को निर्देश दिए। यहां उन्होंने बिस्तर,चादर,बेड,शौचालय आदि की व्यवस्थाओं को देखा।उन्होंने सहायक नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि रैन बसेरे में उपलब्ध सामग्री की नियमित देख रेख की जाए तथा साफ सफाई की व्यवस्था बनी रहे।यहां सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।
