अल्मोड़ा-सुभाष भट्ट द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया गया है और उन्होंने दिनांक 31-12-2021 को अपराह्न 12:30 बजे से समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों,उप शिक्षा अधिकारियों,वित्त अधिकारी,समग्र शिक्षा से संबंधित अधिकारियों की आनलाइन बैठक आहूत की गई है।उन्होंने समस्त अधिकारियोंं को निर्देश दिए हैं कि वे नियोजन,टैबलेट वितरण, बजट,लंबित मामलों,न्यायालयी प्रकरण,विद्यालय निरीक्षण,पाठ्यक्रम पूर्णता की स्थिति,पाठ्य पुस्तक वितरण व अन्य बिंदुओं पर सूचना सहित उपस्थित हो।इस वर्चुअल बैठक में सभी संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।अटल उत्कृष्ट विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी आनलाइन बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यभार ग्रहण के बाद आज बालिका विद्यालय जीवन धाम, एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज अल्मोड़ा, राजकीय जिला पुस्तकालय अल्मोड़ा व राइका अल्मोड़ा का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पाठक भी उपस्थित थे और अपरान्ह 4 बजे स्टाफ की बैठक भी ली गई।बैठक में लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राम सिंह गैंडा,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एम०डी० सती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पुष्कर सिंह भैसोड़ा,भगवान राम,धीरेन्द्र कुमार पाठक,श्रीमती के० देवड़ी,राजेंद्र वर्मा,विधि अधिकारी तारा तिवारी,मदन लाल,निधि पांडेय,गणेश राज,अर्जुन नेगी,सुरेन्द्र,हयात सिंह जैम्याल,तनुजा,जमन सिंह,जिला संदर्भ व्यक्ति विनोद राठौर भी उपस्थित थे।सुभाष भट्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जिला अधिकारी महोदया से भी शिष्टाचार भेंट की गई।