अल्मोड़ा-उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा शिक्षा विभाग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को गृह जनपद आबंटन न किये जाने पर रोष व्यक्त किया है।मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को शिक्षा विभाग में कोई विशेष अधिकार प्राप्त नहीं है जिससे उनके जनपद में रहने पर फर्क पड़ता है।उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिला से बाहर पदोन्नति किया जाना व्यवहारिक नहीं है।उन्होंने कहा कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों का गजट नोटिफिकेशन नहीं हुआ है और आहरण वितरण के अधिकार भी नहीं मिले हैं और कार्य और उत्तरदायित्व का प्रख्यापन भी शासन स्तर से किया जाय।मंडलीय अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा भी कहा गया है कि उत्तराखंड में शिक्षा विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को जनपद से इतर पदोन्नति देने का कोई भी औचित्य नहीं है।शासन को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।उम्र के अंतिम पड़ाव पर जनपद से बाहर किया जाना बिना मतलब का पनिशमेंट है।शासन से एक्ट में संशोधन के लिए कहा गया है।कार्य व उत्तरदायित्व का प्रख्यापन भी शासन स्तर से नहीं होने पर रोष व्यक्त किया गया है।शिथिलीकरण को भी 30-6- 22 से आगे भी विस्तार देना चाहिए। ताकि सभी को शिथिलीकरण का लाभ मिल सके। सचिव कुमायूं मंडल सौरभ चंद व जिला सचिव अल्मोड़ा अमरनाथ रजवार द्वारा सभी लंबित मामलों के समाधान की मांग की गई है।धीरेन्द्र कुमार पाठक मंडलीय अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को 6600 ग्रेड वेतन लेवल 11 व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को 5400 ग्रेड वेतन पुराना व लेवल 10 देने की मांग की है।कनिष्ठ सहायक को 2800 ग्रेड वेतन लेवल पांच देने की भी मांग की है।पुष्कर सिंह भैसोड़ा जिला अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा मांग की गई है कि प्रत्येक कार्मिक को सेवा काल के दौरान 20 लाख का ऋण चार प्रतिशत ब्याज पर देने की मांग की है।पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा कहा गया है कि प्रधान सहायक व प्रशासनिक अधिकारी पद को संयुक्त कर प्रशासनिक अधिकारी पद कर देना चाहिए।धीरेन्द्र कुमार पाठक मंडलीय अध्यक्ष व अध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा कहा गया है कि ग्रेड वेतन 7600 लेबल 12 का नियंत्रक अधिकारी के पद भी मिनिस्टीरियल कार्मिकों के लिए सृजित करने चाहिए।
