अल्मोड़ा-आज दिनांक 14 जनवरी 2024 को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कल्याण समूह उत्तराखंड की साप्ताहिक रविवारीय वर्चुअल बैठक टेचन कुमार मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक का संचालन धीरेंद्र कुमार पाठक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शिक्षा विभाग द्वारा किया गया।बैठक में सर्व सहमति से निम्न प्रस्ताव पारित किए गए।दिनांक 12 जनवरी 2024 को कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग 2 द्वारा जारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद के कार्यदायित्वों पर सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा (राजपत्रित समूह ख के पद के स्तर के नहीं होने के कारण ) असहमति व्यक्त की गई है।आदेश के क्रमांक 1 से 9 तक के बिंदुओं को संशोधित किया जाय सभी मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद की सेवाओं को जोड़ते हुए पूर्ण आहरण वितरण अधिकारी घोषित किया जाय।आदेश के क्रमांक 1 से 8 तक के कार्यदायित्वो में हस्ताक्षर करने का अधिकार दिया जाय।आदेश का क्रमांक 9 निरस्त किया जाय।फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष को आदेश संशोधन हेतु प्रस्ताव समूह के माध्यम से भेजा जाय।सुगम से सुगम में पारस्परिक स्थानांतरण में कोई शर्त न‌ रखे।उसे भी दुर्गम से दुर्गम पारस्परिक स्थानांतरण की भांति स्थानांतरण किया जाय।वर्चुअल बैठक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेन्द्र बड़ोनी, हर्ष सिंह बिष्ट,जे डी आर्य, जोत सिंह पयाल, मोहन लाल,संजय कुमार नेगी,सुरेश चंद्र कश्यप,विमल नौटियाल,देवकी बिष्ट,बीना तिवारी,धीरेन्द्र कुमार पाठक,टेचन कुमार,एच डी चमोली, रमेश नैनवाल,मनोज थपलियाल,उषा रानी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *